BHILWARA

काछोला से सालासर 440 किमी  की पदयात्रा कर सकुशल लौटने पर पुष्पवर्षा से किया स्वागत

पदयात्रियों का जत्था लौटा, किया का  भव्य स्वागत

काछोला 24 अगस्त-खाटू श्याम के अनन्य भक्त सौरभ मंत्री के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जत्था खाटू श्याम होते हुए सालासर 440 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वापस लौटा। काछोला पहुंचने पर सौरभ मंत्री ने बताया कि कस्बे के विकास सोनी, लकी मंत्री ने काछोला से खाटू श्याम होते हुए सालासर की पदयात्रा 9 दिन में पूर्ण की। पदयात्रा के दौरान सालासर बालाजी के भक्त लकी मंत्री ने बिना जूते चप्पल के पदयात्रा की।कस्बे में पहुंचने पर गायत्री शक्ति पीठ पर पूजा अर्चना कर स्वागत किया। पदयात्रा के स्वागत के दौरान भेरूलाल मंत्री रामप्रसाद मंत्री हरीश चौधरी,सत्यनारायण बलाई, राजेश लढा,गोपाल अक्षय मंत्री, दामु मालू, विकास कास्ट,एम एस रँगरेज सहित आदि ने स्वागत किया।
फ़ोटो केप्शन-कस्बे में सालासर बालाजी,खाटू श्याम के  440 किलोमीटर  पदयात्रा पूर्ण कर लौटने पर स्वागत किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!