BHILWARA

बरसात में गांवों से जयकारे लगाते हुए पंहुची रक्तवीरों की टोली, कोटडी शिविर में 911 यूनिट हुआ रक्तदान


राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
मेंवाड़ के एतिहासिक भगवान श्रीचारभुजानाथ के दरबार में हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के तहत चारभुजा मन्दिर ट्रस्ट एवं सहयोग सेवार्थ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को जलझूलन महोत्सव के दौरान आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ  पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह,  श्रीचारभुजा मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, सचिव श्यामसुन्दर चेचाणी, कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर मीणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने भगवान श्रीचारभुजानाथ की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया। रक्तदाता सुबह से ही गांवों से टोली बना कर युवा मुख्य बाजार में जयकारे के साथ रक्तदान शिविर मन्दिर प्रांगण में पंहुचे तथा रक्तदान कर भगवान के चरणों में रक्त अर्पित कर अपने को धन्य महसूस किया।

बरसात के बावजूद शिविर के दौरान दिनभर रक्तदाताओं की जबरदस्त भीड़ रहने से युवाओं को लंबी कतार में काफी इन्तजार के बाद रक्तदान किया। सहयोग सेवार्थ फाउण्डेशन के गोपाल विजयवर्गीय, कार्यक्रम संयोजक हेमंत गर्ग, दीपक पोखरना, राजेन्द्र काबरा, गणपत जांगीड़, राकेश काबरा सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी ने रक्तदान करने पंहुचे रक्तवीरों का जयकारों के साथ होसला बढ़ाया। कोटड़ी में चारभुजा मैला महोत्सव के दौरान सातवें रक्तदान शिविर के दौरान 911 यूनिट रक्तदान करने पर मन्दिर ट्रस्ट की ओर से सहयोग सेवार्थ फाउण्डेशन के पदाधिकारियों का दुपट्‌टे से स्वागत कर आभार जताया। साथ ही मैले के दौरान नियमित शिविर आयोजित कर रक्त की आवश्यकता को पूरा करने को कहा। रक्तदान करने में 13 महिलाओं ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया। सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि कोटड़ी श्याम के दरबार से वर्ष 2017 से जलझूलन महोत्सव में शिविर आयोजित कर रक्तवीरों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर प्रभू के चरणों में रक्त देने की अलख जगाई। कोटड़ी चारभुजानाथ का जलझूलन महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा परन्तु इससे पहले 24 अगस्त को मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित कर जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा की 8 ब्लड बैंक की टीमो ने सुबह से ही रक्तवीरों का स्वेच्छिक रक्तदान कराया। लगातार कोटड़ी श्याम के दरबार में लगने वाला शिविर 200 यूनिट से 911 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य पार कर गया है। विजयवर्गीय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान जागरूकता के लिए हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की। अब तक जिले में 600 से अधिक रक्तदान शिविर लगाकर 70 हजार यूनिट रक्तदान करवाया गया। सर्वाधिक रक्तदान के लिए सरकार राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित कर चुकी है।
पिता-पुत्री, विजयवर्गीय परिवार ने सदस्यों ने एक साथ किया रक्तदान
कोटडी श्री चारभुनाथ मन्दिर में आयोजित शिविर में नितिन मेवाड़ व उनकी पुत्री मेघल मेवाड़ा ने रक्तदान किया। वही भीलवाडा से विजयवर्गीय परिवार के 10 सदस्यों ने एक साथ पहुच कर जयकारों के साथ रक्तदान किया। इस दौरान भीलवाडा जिले के अनेक गावो के अलावा चित्तोड़गढ़ जिले के मरमी माताजी  से युवाओं की टोली रक्तदान करने पहुची। वही 30 से अधिक रक्तदाताओं ने दुर्लभ रक्त का दान किया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!