BHILWARA

जहाजपुर प्रधान सीता देवी गुर्जर को सुप्रीम कोर्ट से राहतः राज्य सरकार ने पदभार ग्रहण के आदेश जारी किए

शक्करगढ़ । राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग ने जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीता देवी गुर्जर को पदभार ग्रहण करने की अनुमति दे दी है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद लिया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधान गुर्जर के विरुद्ध पूर्व में लगाए गए आरोपों के संबंध में 5 जुलाई 2024 को जारी निलंबन आदेश क्रमांक 8676292 की प्रभावशीलता को सर्वोच्च न्यायालय ने स्थगित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक स्पेशल लीव पिटीशन पर सुनवाई करते हुए विभागीय आदेश को आगामी आदेशों तक स्थगित रखा है।

सर्वोच्च न्यायालय के इस अंतरिम आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार ने प्रधान सीता देवी गुर्जर को पुनः पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव त्रिलोक चंद मीणा द्वारा जारी किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद जहाजपुर क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। पंचायत समिति में आगामी बैठकों और महत्वपूर्ण निर्णयों पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button