BHILWARA

ओसवाल समाज ने मनाया प्रभु महावीर का जन्मोत्सव


:- विशाल शोभायात्रा में महिलाएं चुंदड़ी व पुरुष सफेद कुर्ते में हुए शरीक
:- पचरंगी ध्वजा लहराते लगाए जयकारे तो गुंज उठा कोटड़ी कस्बा
संवाददाता। राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
मुख्यालय पर जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक ओसवाल जैन समाज की ओर से अनेक कार्यक्रमो के साथ मनाया गया। ओसवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल लोढा व मंत्री प्रकाश पोखरना ने बताया कि कोटडी में सुबह प्रभु श्री महावीर स्वामी का जुलूस सदर बाजार स्थित आदिनाथ मन्दिर से प्रारम्भ हो कर कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरा तो लम्बी कतार व हाथो में पचरंगी ध्वजा लहराते जयकारो से कोटड़ी कस्बा गूंज उठा।  शोभायात्रा में महिलाएं एक जैसी लाल चुंदड़ी व पुरुष सफेद कुर्ते में निकले। प्रभु के कार्यक्रम में एकता का परिचायक कोटड़ी जैन समाज एक जुट नजर आया। दिगम्बर समाज के अध्यक्ष नेमी चन्द पाटोदी के सानिध्य में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भी शोभायात्रा में शरीक हुए। वही शाम को शीतल भवन में सामूहिक जाप व भक्तो द्वारा भक्ति कार्यक्रम मे भगवान महावीर स्वामी पर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित हुए।
फ़ोटो

Related Articles

Back to top button