BHILWARA

बाल संसद का चुनाव परिणाम घोषित एक वोट के अंतर से लगातार दूसरी बार बने अजय धाकड़ प्रधानमंत्री


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा की बाल संसद के चुनाव परिणाम आज प्रातः वंदना सभा में घोषित किए गए जिसमें अजय धाकड़ कक्षा 8 बजे लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। अजय धाकड़ का मुकाबला कक्षा 8 अ के अविनाश माली से था जिसमें अजय धाकड़ 55 व अविनाश माली को 54 वोट मिले तथा अजय धाकड़ प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए। चुनाव प्रभारी लोकेश कुमार चौधरी व रत्ना टेलर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि बाल संसद के 6 पदों पर चुनाव हुए। जिसमें पहली बात ईवीएम का प्रयोग किया गया था। मतदान पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया गया था जिसमें स्वास्थ्य मंत्री पद पर अभय राज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को एक वोट से पराजित किया। शिक्षा मंत्री पद पर चारवी बारहठ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 वोट से पराजित किया। पर्यावरण मंत्री पद पर फातिमा खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 6 वोटो से पराजित किया। खेल मंत्री पद पर अविनाश कुमावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10 वोटो से पराजित किया। संस्कृति मंत्री केशव सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3 वोटो से पराजित किया। प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने इस अवसर पर सभी को जीत की बधाई देते हुए लोकतंत्र में एक वोट के महत्व को परिभाषित किया। बाल संसद के सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस दौरान विद्यालय परिवार के व्याख्याता राजेश धाकड़, मनोज कुमावत, बुद्धि प्रकाश मीणा, आसिफ पिनारा, नरेश धाभाई, परमेश्वर प्रसाद कुमावत, मनीष कुमार शर्मा, लोकेश कुमार चौधरी, धर्मेंद्र जारोटिया, उमेश जागेटिया, प्रकाश चंद्र धोबी, पर्वत सिंह कानावत, रवि मीणा, कालू लाल शर्मा, धनंजय सुखवाल, सोहिल गोरी, अध्यापिका मंजू सेन, रत्ना टेलर, सुधा चौहान, ज्योति रावत, ललिता धाकड़, मोना कायमखानी, सोनम लड्ढा उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!