BHILWARA

फुलियाकलां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित युवक को किया गिरफ्तार


शाहपुरा-पेसवानी

भीलवाड़ा जिले की थाना फुलियाकलां पुलिस ने एक अल्टो कार से 61.83 ग्राम स्मैक जब्त कर दीपक माली (24) पुत्र प्रहलाद माली निवासी माली मोहल्ला, फुलियाकलां को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों और खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
धर्मेन्द्र सिंह आई.पी.एस., जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन में और वृत्ताधिकारी वृत शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई की सुपरविजन में थाना फुलियाकलां के थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने टीम का गठन किया।
एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरूवार को लगभग सुबह 2.46 बजे, पुलिस टीम गस्त के दौरान अल्टो कार (आरजे 51 सीए 6627) को रोककर जांच की। जांच के दौरान दीपक माली कार में बैठा मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 61.83 ग्राम स्मैक प्लास्टिक की थैली में पाया गया। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 160/2025 दर्ज कर अनुसंधान के लिए थानाधिकारी पुलिस थाना शाहपुरा  सुरेशचन्द्र को सौंपा। इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम के सदस्य राजेन्द्र सिंह, थानाधिकारी, नोरतमल, हेड कांस्टेबल, भारमल, हेड कांस्टेबल, संदीप कुमार, कांस्टेबल, किशोर सिंह, कांस्टेबल, शिवराम, चालक कांस्टेबल, शामिल थे। दीपक माली को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!