BHILWARA

काछोला में 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन


काछोला।

शनिवार 6 सितंबर को इस्लामिया अंजुमन मदरसा उच्च प्राथमिक विद्यालय, काछोला में 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आरंभ सुबह 10 बजे हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।



रक्तदान शिविर में “नबी की आन, बान और शान” के साथ “सबकी खिदमत, सबसे मोहब्बत” का संदेश देते हुए अनेक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर मुस्लिम वक्फ कमेटी, मुस्लिम यूथ कमेटी, आम मुस्लिम समाज व रक्तदाता समूह ने सक्रिय भूमिका निभाई।


आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करना सबसे बड़ा मानव धर्म है और इस तरह के सामाजिक कार्यों से समाज में भाईचारे व मानव सेवा की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!