BHILWARA

अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


मांडलगढ़। कस्बे सहित आसपास के गांवों में अतिवृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। बुधवार को पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह व प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा के नेतृत्व में किसानों ने उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया गया कि उपखंड क्षेत्र में खेतों में पानी भरा हुआ है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें 100 प्रतिशत नष्ट हो गई हैं। वहीं बची-खुची फसलें भी लगातार हो रही बारिश और खेतों में भरे पानी के कारण खराब होने की कगार पर हैं।


पूर्व प्रधान कन्हैयालाल जाट ने कहा कि किसानों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

किसानों ने प्रशासन से शीघ्र गिरदावरी कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!