BHILWARA

सीता कुंड में नवजात को जंगल में फेंकने का खुलासा, मां और पिता गिरफ्तार

माण्डलगढ़ पुलिस की टीम ने 48 घंटे में किया पर्दाफाश, नवजात अस्पताल में सुरक्षित

भीलवाड़ा। माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने 23 सितंबर को सीता कुंड महादेव मंदिर क्षेत्र के जंगल में एक नवजात शिशु को पत्थरों के बीच फेंकने और मुँह में फेविकिक लगाने वाली मां और उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, लगभग 20 दिन के नवजात शिशु को माता-पिता ने अवैध जन्म छुपाने के उद्देश्य से जंगल में छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए एमजीएच अस्पताल भीलवाड़ा में भर्ती कराया।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, अस्पतालों में 20 दिन के दौरान हुए प्रसव रिकॉर्ड और स्थानीय मुखबिरी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मां और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात की पूर्ण जानकारी दी। पुलिस ने प्रकरण के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी रखा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!