BHILWARA

स्वास्तिक क्रिकेट एकेडमी में लिजेंड क्रिकेट मैच, बनेड़ा ने शाहपुरा को 52 रन से हराया

बनेडा । परमेश्वर ।
स्वास्तिक क्रिकेट एकेडमी, सरदार नगर के तत्वावधान में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार नगर के खेल मैदान पर एक लिजेंड मैत्रिपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस मैच में बनेड़ा और शाहपुरा के भूतपूर्व क्रिकेटरों ने मैदान में उतरकर अपना जलवा दिखाया।



आयोजक समिति के राज कुमार माली ने बताया कि यह आयोजन 35 वर्ष से अधिक उम्र के उन पूर्व क्रिकेटरों के लिए किया गया, जिन्होंने समय के चलते लंबे समय से मैदान से दूर थे। मैच में बनेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहपुरा टीम 132 रन ही बना पाई, और बनेड़ा ने 52 रन से जीत हासिल की।

इस दौरान मैच में बनेड़ा-शाहपुरा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर, मारासा भैरु सिंह राणावत, ईगल क्लब बनेड़ा के सचिव महेंद्र सिंह राठौड़, सुमंत सिंह, राजकुमार माली, अयुब खान, सुनिल कुमार, शंकर चौधरी, महेंद्र सिंह तंवर, अजय सिंह, उदय लाल तेली, घनश्याम माली, निक्कू सिंह, अर्जुन सिंह और शेरू ख़ान सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!