BHILWARA

दिनदहाड़े खामोर में लाखों की चोरी, बेटी के मायरे की तैयारी पर चोरों का वार


शाहपुरा, पेसवानी
निकटवर्ती खामोर गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने ग्रामीणों को झकझोर दिया। दो मकानों में बक्से और पेटियों के ताले तोड़कर चोर लगभग 3 तोला सोना-चांदी और 1 लाख रुपए नकद ले उड़े। पीड़ित परिवार ने बताया कि 3 दिन बाद बेटी के मायरे की तैयारी थी, और चोरों ने उसी अवसर पर गरीब परिवार की मोटी रकम पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
फूलियाकलां पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने कहा कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और पैरों के निशान से सुराग जुटाने का प्रयास जारी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही इलाका है जहां लगभग एक साल पहले भी पास के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी हुई थी। उस मामले में भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फूलियाकलां पुलिस को दें। साथ ही प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है। घटना ने एक बार फिर इलाके में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों को पकड़ने और न्याय दिलाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!