किसानों को चने का बीज वितरित — 120 किसानों को मिला लाभ, कृषि विभाग ने दी तकनीकी जानकारी

बाकरा।
ग्राम पंचायत बाकरा क्षेत्र में कृषि विभाग की ओर से किसानों को रबी सीजन की फसलों के लिए चने का प्रमाणित बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक मस्तराम मीना ने उपस्थित होकर किसानों को बीज वितरण के साथ-साथ खेती-बाड़ी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
[metaslider id=”6401″]
मीना ने बताया कि इस बार रबी सीजन में कुल 120 किसानों को विभाग की योजना के तहत चने का बीज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि चना एक प्रमुख दलहन फसल है, जिससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है क्योंकि यह फसल वायुमंडल से नाइट्रोजन स्थिरीकरण का कार्य करती है।
[metaslider id=”6448″]
कृषि पर्यवेक्षक ने किसानों को बीज उपचार, समय पर बुवाई, सिंचाई प्रबंधन, एवं जैविक उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसल रोगों से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा, राइजोबियम और पीएसबी कल्चर का उपयोग अत्यंत लाभदायक होता है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय पर फसल बीमा कराएं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। साथ ही उन्होंने किसानों को सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की जानकारी भी दी।

कृषि विभाग के इस प्रयास से किसानों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने बताया कि विभाग की ओर से मिल रहे मार्गदर्शन से खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने की दिशा में प्रोत्साहन मिला है।



