BHILWARA

251 दीपों की रौशनी में नहाया मंदाकिनी महादेव मंदिर, गूंजे हर हर महादेव के जयघोष


बिजोलिया । कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर स्थित प्रसिद्ध मंदाकिनी महादेव मंदिर परिसर में दीपों की अद्भुत आभा बिखरी।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में 251 दीपक प्रज्ज्वलित कर भगवान शिव की आराधना की गई। दीपों की लौ से मंदिर परिसर स्थित कुंड का वातावरण अलौकिक और श्रद्धामय बन गया।

भक्तों ने भगवान महादेव को दीप अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस दौरान पंडित परमेश्वर पाराशर, परमेन्द्र विजयवर्गीय, बालकिशन विजयवर्गीय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!