BHILWARA

राज्यपाल,हरिभाऊ बगाडे जी से की मुलाकात,क्षेत्र में विकास के नए आयाम होंगे स्थापित


भीलवाड़ा फॉकस जहाजपुर,गजानंद जोशी

जहाजपुर,विधायक गोपीचंद मीणा ने मंगलवार को राज्यपाल हरी भाऊ किशन राव बागडे से राजभवन जयपुर में सौजन्य मुलाक़ात की।इस दौरान विधानसभा क्षेत्र जहाज़पुर तथा भीलवाड़ा ज़िले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।माननीय राज्यपाल महोदय ने सभी विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसी दौरान बैठक में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तारपूर्वक संवाद हुआ और जनहित से संबंधित सुझाव साझा किए गए।यह मुलाक़ात क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगी,जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढाँचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं में सुधार की नई योजनाएं तय होगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!