BHILWARA

चाकसू हाईवे पर ट्रेलर-टैंकर की टक्कर, टैंकर ड्राइवर की मौत:सड़क किनारे टैंकर का टायर बदल रहा था ड्राइवर, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर


शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे चाकसू में नेशनल हाईवे 52 पर सड़क किनारे खड़े टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर से टैंकर के पीछे खड़ा ड्राइवर, टैंकर और ट्रेलर के कैबिन के बीच दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।



घटना चाकसू थाना क्षेत्र के हुकण गांव के पास हुई।

टायर बदलने के लिए खड़ा किया था टैंकर

थानाधिकारी मनोहरलाल मेघवाल ने बताया – केमिकल से भरे कैप्सूल टैंकर का टायर फट गया था। चालक टायर बदलने के लिए वाहन के पास काम कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे बजरी से लदे एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक दोनों वाहनों और बजरी के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल के शव को चाकसू मॉर्च्युरी रखवाया गया। हादसे में टैंकर का हेल्पर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रेलर ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दोनों वाहनों के बीच फंसा शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरा टैंकर की तरफ मुड़ गया और बजरी भी टैंकर पर गिर गई। इससे बीच में खड़ा ड्राइवर दोनों वाहनों और बजरी के बीच फंस गया। क्रेन की मदद से चालक के शव को वाहनों और बजरी के बीच से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई हुई। टक्कर के बाद केमिकल से भरे टैंकर से केमिकल रिसाव होने लगा, जिससे रेस्क्यू और भी कठिन हो गया। वही सड़क पर पूरा केमिकल बह जाने की वजह से जाम लग गया।

हेल्पर जयपुर रेफर
दुर्घटना थाना के इंचार्ज राम रतन चौधरी ने मृतकों और घायलों की पहचान की। मृतक चालक की पहचान बूंदी जिले के बहड़ा वाली गांव निवासी कैलाश मीणा (39) पुत्र परमानंद के रूप में हुई है। घायल हेल्पर करौली जिले के बरेड़ा निवासी भगवान (32) पुत्र छोटू लाल भील है। घायल को एम्बुलेंस से जयपुरिया अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद बाधित हुए यातायात को सुचारू कर दिया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button