BHILWARA

विद्यालय समय से पहले बंद, ग्रामीणों ने की शिकायत , सीबीईओ बोले— जांच कर होगी कार्रवाई

बिजौलिया।

ग्राम केरखेड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों द्वारा स्कूल समय से पहले छुट्टी देने और समय पर उपस्थित नहीं रहने की शिकायत सामने आई है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विधालय का निरीक्षण करने के बाद तहसीलदार ललित डीडवानिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक सहित स्टाफ का व्यवहार बच्चों से ठीक नहीं है और स्कूल निर्धारित समय से 2 घंटे पहले बंद कर दिया जाता है। शुक्रवार को भी स्कूल तय समय से पहले बंद कर दिया । कई शिक्षक गायब रहे ।

प्रधानाध्यापक प्रकाश मीणा ने बताया है की शुक्रवार को बारिश के कारण अवकाश एक घंटे पहले दिया गया, अन्य दिनों में स्कूल नियमित चलता है।

सीबीईओ मालीराम यादव ने कहा, “विद्यालय के समय से पहले बंद होने की शिकायत मिली है, जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।”

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!