BHILWARA

सांसद अग्रवाल की अहम पहल: जलिन्द्री नसीराबाद व मांडलगढ़ भीलवाड़ा नई रेल लाइन का प्रस्ताव रखा


बिजोलिया । पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल की बैठक में गुरुवार को भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर जोर देते हुए जलिन्द्री से नसीराबाद एवं मांडलगढ़ से भीलवाड़ा जिला मुख्यालय तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा। बैठक का आयोजन महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया।

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने मांडलगढ़ रेलवे स्टेशन और ऊपरमाल स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अग्रवाल ने दोनों स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी, जिसे संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र से संबंधित अन्य समस्याओं को भी बैठक में विस्तृत रूप से रखा।

बैठक में चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, झालावाड़ बारां सांसद प्रतिनिधि धीरज गुप्ता, डीआरयूसीसी सदस्य संजय धाकड़, आगरा सांसद प्रतिनिधि संजय गोविल, राजगढ़ सांसद प्रतिनिधि आदित्य शर्मा तथा उज्जैन सांसद प्रतिनिधि महेंद्र गादिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!