BHILWARA

जोजर में गौवंश की मौत का मामला: मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी



शक्करगढ़
थाना क्षेत्र के जोजर गांव में गौवंश की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गौवंश के मालिक ने शक्करगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा जिस व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है, उससे पूछताछ की जा रही है।
शक्करगढ़ थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने बताया कि जोजर गांव में गौवंश को पीट-पीटकर मारने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को दफना दिया गया।
गौवंश का पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक डॉ. राजकमल मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में गौवंश की मौत पीट-पीटकर होने की पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सैंपल लिए गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!