BHILWARA

बनेड़ा में 27 घरों में सामूहिक हवन संपन्न


शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 7 जून 2026 रविवार को बनेड़ा क्षेत्र में 27 घरों में सामूहिक यज्ञ एवं हवन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए। जिला समन्वयक भीलवाड़ा सरोजना व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन राजेंद्र सिंह शक्तावत, लादू सिंह शक्तावत तथा महितोष ओझा की प्रेरणा एवं पहल पर आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ, प्रज्ञा युवा मंडल एवं महिला मंडल भीलवाड़ा के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी 27 घरों में एक ही समय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न करवाए गए। वातावरण गायत्री महामंत्र एवं यज्ञीय सुगंध से भक्तिमय हो उठा।
हवन के साथ-साथ परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रवर्तित युग निर्माण योजना का दिव्य संदेश भी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समाज में नैतिकता, संस्कार, सद्भावना एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया गया।


गर्मी की छुट्टियों के कारण कई परिवारों में दूर-दराज से आए रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर समृद्ध राष्ट्र, सशक्त समाज एवं नव निर्माण की कामना की तथा गुरुदेव के प्रेरणादायी संदेशों से लाभान्वित हुए। आयोजन को लेकर बनेड़ा क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!