BHILWARA

29 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक जिले में विटामिन-ए अभियान का होगा संचालन


9 माह से 5 वर्ष तक के हर बच्चे तक पहुंचेगी पोषण सुरक्षा विटामिन-ए की खुराक

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को दिए आवश्यक निर्देश

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) बच्चों में विटामिन-ए की कमी से होने वाले रोगों की रोकथाम तथा कुपोषण नियंत्रण को लक्षित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप जिले में 29 नवम्बर 2025 से 29 दिसम्बर 2025 तक विटामिन-ए पूरक आहार का 49वां चरण संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि दृष्टि संबंधी समस्याओं, प्रतिरोधक क्षमता में कमी, दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है तथा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी के साथ ही बच्चों में पड़ने वाले पोषण संबंधी दुष्प्रभावों को रोका जा सके।

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक सेक्टर व आंगनबाड़ी केंद्र पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सभी अधिकारियों व कार्मिकों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। ताकि अधिकाधिक बच्चे लाभान्वित हों सके। जिला आरसीएच अधिकारी (कार्यवाहक) डॉ. अभिनव निर्वाण ने बताया कि वर्ष में दो बार विटामिन-ए की खुराक पिलाने का विशेष कार्यक्रम राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाया जाता है। यह खुराक बच्चों को 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है। अभियान के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्रों पर विटामिन-ए की खुराक पिलाई जायेगी। विटामिन-ए अभियान आमजन की भागीदारी से तभी सफल हो सकेगा जब इसे जागरूकता के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाए। सभी चिकित्सा अधिकारी व प्रभारियों को आंगनबाड़ी स्तर पर कार्यरत टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे माइक्रोप्लान अनुसार अभियान की सफलता के लिए कार्य किया जायेगा, जिससे कि कोई भी बच्चा छूटे नहीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!