BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : 10 माह से फरार 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार


काछोला। थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 10 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव के निर्देश पर जिले में वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक बालकिशन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर अंजाम दी ।

टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश चन्द्र पिता नन्दा लाल धाकड़ (उम्र 52 वर्ष), निवासी चेंची, बेंगू को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि बीती 5 फरवरी को कोटड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस निरीक्षक महावीर प्रसाद मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के दौरान गोगास स्कूल के पास मुल्जिम प्रभु जाट व सुखानाथ की कब्ज़े वाली कार से 6 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान काछोला पुलिस द्वारा किया जा रहा था।  जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए जाँच शुरू की है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!