BHILWARA

लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहे, शादी से मुकरा, बलात्कार का आरोप


जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने के बाद एक महिला ने युवक के खिलाफ बलात्कार व यौन शोषण की एफआइआर दर्ज कराई।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और अब शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई। आरोप है कि वह शादीशुदा है और पति से अलग रहती थी। आरोपी युवक से परिचय होने पर घनिष्ठता बढ़ने लगी। उसने शादी का भरोसा दिलाया था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लग गए। युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया।


फिर उसका यौन शोषण करने लगा। चार-पांच महीने बीतने पर महिला ने शादी करने के लिए कहा। पहले तो युवक टालमटोल करता रहा। महिला ने दबाव बनाया तो शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज किए और मेडिकल कराकर जांच शुरू की गई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button