BHILWARA

श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी का गठन



महंत मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में हुई बैठक

सेवा एवं संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा  6  जुलाई। श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के संगठन को अधिक सशक्त एवं विस्तार देने के उद्देश्य से निम्बार्क आश्रम, गांधीनगर में महंत मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग, विचार एवं सुझाव देने का आह्वान करते हुए सेवा, संस्कार एवं संगठन की भावना के साथ सशक्त कार्यकारिणी के गठन पर बल दिया गया।

महंत मोहन शरण जी शास्त्री ने अपने आशीर्वचन में नव नियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सेवा कार्यों को गति देने के लिए सभी पदाधिकारी समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों का विस्तार करने का भी आह्वान किया।

बैठक में महंत मोहन शरण जी शास्त्री के अनुमोदन से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मुख्य संरक्षक भंवरलाल जोशी, संरक्षक बद्रीनारायण अरोड़ा, अध्यक्ष कैलाश चन्द्र अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पचानन गर्ग, शिव कुमार खेमका, रमेश अरोड़ा, प्रकाश आमेटा एवं राजकुमार बूलिया, महामंत्री गोपाल शर्मा (गोपीदादा) एवं आशीष जोशी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार रॉय, जिनेश जैन, रामचन्द्र मूंदड़ा, भंवरलाल शर्मा, पुरुषोत्तम पारीक एवं रतन व्यास, सहमंत्री विनोद ओझा, पुरुषोत्तम शर्मा, आशीष कुमार शर्मा, राकेश सोनी एवं बसंत शर्मा, संगठन मंत्री बसंत शर्मा, कमलेश बोडाना एवं गोपाल जाट, प्रचार मंत्री ध्रुव चौधरी तथा मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी को मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जितेन्द्र शर्मा, प्रमोद मानसिंहका, ओमप्रकाश पारीक, अनिल शर्मा, हितेश जैन, कमल शर्मा, रामफूल बिजौलिया, पुष्पेन्द्र बंसल, डॉ. अशोक सिंह, विजय पारीक, देवानंद, योगेश मित्तल, सुरेश पटवारी, आशीष शर्मा, निरंजन गर्ग, इन्द्र कुमार तिवाड़ी एवं चैनसुख कालानी को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button