BHILWARA

खेत में कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान जहरीली गैस से युवक की मौत


भीलवाड़ा । बनेड़ा में खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय जहरीली गैस के प्रभाव से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।

बनेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बनेड़ा निवासी राजू पुत्र रामप्रसाद भोई, उम्र 28 वर्ष, दिनांक 2 दिसंबर मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था।

इसी दौरान कीटनाशक की गैस के प्रभाव से उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत बनेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में बुधवार रात्रि करीब 10 बजे राजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!