BHILWARA

बड़ला में निकाली भव्य कलश यात्रा, पीपल विवाह व काल भैरव की स्थापना


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बड़ला गांव में बोर का मंड देवनारायण मंदिर पर पीपल विवाह और काल भैरव की मूर्ति स्थापना को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा के साथ पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री हरि हरात्मक यज्ञ एवं पीपल विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई । ग्रामीणों ने बताया कि बडला-पीथास रोड़ पर स्थित बोर का मंड देवनारायण भगवान के यहां पर काल भैरव की मूर्ति स्थापना के साथ ही भगवान देवनारायण का पीपल संग विवाह के पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री हरि हरात्मक यज्ञ को लेकर आज बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई, आज बुधवार प्रातः 10:15 बजे पाल के देवनारायण मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ 211 कलशों की कलशयात्रा शुरू हुई, कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए‌ बोर का मड़ देवनारायण भगवान के मंदिर पर पहुंची, कलशयात्रा में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे भजनों पर नाचते गाते चले । दोपहर 1:15 बजे मंडप प्रवेश किया गया, इसके बाद यज्ञाचार्य लादू लाल दाधिच आटूण के द्वारा वैदिक मंत्रोणाचार्य के साथ देवी-देवताओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की । सायं 4:15 बजे अग्नि स्थापना की, 35 जोड़ों ने हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां लगाई ।  शनिवार 9 मई को सायं 5 बजे बड़ी हरणी से मंगरी के देवनारायण भगवान के यहां से बारात आएगी, जो रविवार 10 मई प्रातः 4:15 बजे देवनारायण भगवान का पीपल का विवाह होगा । वही दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में काल भैरव की मूर्ति की स्थापना होगी । इसके बाद यज्ञ की पूर्णमति और प्रसादी का वितरण किया जाएगा ।।

Related Articles

Back to top button