BHILWARA

ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के अंतर्गत पीएमश्री सांकरिया व केकड़ी विद्यालय दल ने किया मॉडल स्कूल शाहपुरा का अवलोकन।


शाहपुरा@(किशन वैष्णव)पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरिया व केकड़ी टीम ने आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा का शैक्षणिक अवलोकन किया।मीडिया प्रभारी डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि अवलोकन दल में पीएम श्री विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार जैन, विनोद बैरवा, विनीता सरावगी एवं पीएमश्री केकड़ी से प्रधानाचार्य मय स्टाफ एवं चयनित छात्राओं ने भाग लिया।

टीम द्वारा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों, भौतिक संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा खेल सुविधाओं का गहन अध्ययन किया गया।शैक्षणिक अवलोकनार्थ आए दल का स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा ने स्वागत करते हुए विद्यालय में संचालित श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की जानकारी साझा की। दोनों विद्यालयों के बीच आपसी अनुभव विनिमय, बेहतर शिक्षण–अधिगम प्रक्रियाओं को अपनाने तथा भविष्य में सहयोगात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

अवलोकन के दौरान छात्राओं ने भी प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न शैक्षणिक नवाचारों को समझा। व्याख्याता राजेश कुमार धाकड़ ने डिजिटल बोर्ड को शिक्षा में क्रांतिकारी पहल बताते हुए विद्यालय के परिपेक्ष्य में महत्वपूर्ण बताया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के बीच सहयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ करना रहा।अवलोकनार्थ आयी छात्राओं को विद्यालय के आई पी व्याख्याता बुद्धि प्रकाश मीणा ने अटल टिंक रिंक लैब में किये जा रहे हैं नवाचारों को बारीकी से समझाया।अंत में अवलोकन दल ने मेजबान विद्यालय का धन्यवाद व्यक्त करते हुए इस सार्थक पहल को शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु अत्यंत लाभकारी बताया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!