BHILWARA

*हाइवे 758 गुरलां आबादी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, कार सवार कुएं में कूदा*


गुरला:-(बद्री लाल माली )गुरलां हाइवे 758 गुरलां आबादी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, कार सवार बाल-बाल बचे
गुरला के रात्रि कालीन गुमने जाने वाले नहीं होने से बच गए गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गुरला में बुधवार शाम तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और भीलवाड़ा से उदयपुर की ओर जा रही तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए पलटी



*कार सवार कुएं में कूदा*
गुरलां में बुधवार रात्रि 9 बजे हुई दुर्घटना में दो कार सवार थे जिसमें से एक कार सवार कुएं में कूद गया संभवतः ग्रामीणों की पिटाई के डर से कुएं में कुदा जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकल कर पुलिस सौंपा



*पुलिस व हाइवे सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची*

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस  व हाइवे सेप्टि टीम व एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंचे और बाद में ग्रामीणों की सहायता से सही किया गया गया। हादसे में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस स्थान पर कार पलटी वहां ग्रामीण घुमने निकलते, उससे कुछ ही दूरी पर ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

*ग्रामीणों ने सर्विस लाइन की मांग की*

गुरलां के ग्रामीणों ने बताया कि गुरलां आबादी क्षेत्र में ग्राम पंचायत, अस्पताल, स्कूल, बैंक, व अन्य सरकारी दफ्तर मौजूद हैं जिससे लोगों की आवाजाही बनी रहती है सर्विस लाइन नहीं होने से लोगों को हाईवे पर चलना पड़ता है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ग्रामीणों ने सर्विस लाइन बनाने की मांग की

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!