BHILWARA

श्री वैश्य चित्तौड़ा महासभा संस्था राजस्थान के चुनाव बिजोलिया में संपन्न , मुकेश बने अध्यक्ष


बिजोलिया । श्री वैश्य चित्तौड़ा महासभा संस्था राजस्थान के द्विवार्षिक चुनाव नगर के चित्तौड़ा उत्सव भवन में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुए।

चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर मुकेश चित्तौड़ा, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र चित्तौड़ा, महासचिव मथुरेश चित्तौड़ा, कोषाध्यक्ष योगेश चित्तौड़ा, सह-सचिव उमाशंकर चित्तौड़ा तथा अंकेक्षक पद पर सीए सुमित चित्तौड़ा निर्वाचित हुए। इसके साथ ही जिलेवार से कुल 25 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।

चुनाव अधिकारी शिव प्रसाद चित्तौड़ा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद, गोपनीयता एवं समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद आगामी बसंत पंचमी महोत्सव के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष एवं महासचिव ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!