BHILWARA

खनिज क्षेत्र होते हुए भी जर्जर सड़कें, प्रशासन बेपरवाह लक्ष्मी निवास, जोलास, माजी साहब का खेड़ा और गोपालपुरा मार्ग पूरी तरह जर्जर


बिजोलिया (नरेश धाकड़):
उपखंड क्षेत्र में सड़कें बदहाली का दंश झेल रही हैं। मालीपुरा चौराहे से छोटी बिजोलिया तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। वहीं लक्ष्मी निवास, जोलास, माजी साहब का खेड़ा और गोपालपुरा को जोड़ने वाले मार्ग भी जर्जर हालत में हैं। सड़कों की खराब स्थिति के चलते क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजोलिया प्रदेश का प्रमुख खनिज क्षेत्र है, जहां से सरकार को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद यहां की सड़कों की स्थिति वर्षों से जस की तस बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सड़कें और टूटी सतह हादसों को न्योता दे रही हैं।



ग्रामीणों और वाहन चालकों ने बताया कि खराब सड़कों के कारण आवागमन में अत्यधिक समय लग रहा है, वहीं दुपहिया और चारपहिया वाहनों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!