BHILWARA

बिजौलिया में हिंदू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, पोस्टर का हुआ विमोचन


बिजौलिया। कस्बे में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया और आयोजन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन के संरक्षक दिलदार सिंह राजोरा ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर राजकुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया, ताकि सम्मेलन का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।



मातृशक्ति संयोजिका पूजा जोशी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर मातृशक्ति बहनों में विशेष उत्साह है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने अपनी कार्ययोजनाएं साझा कीं और जानकारी दी कि सम्मेलन में महिलाओं द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही, आयोजन का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

आयोजन समिति के अनुसार, यह हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का व्यापक अभियान है। आयोजकों ने इस पुनीत कार्य में जुटे कस्बे के सभी निवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में भवानी शंकर शर्मा, मोहन अहीर, दीपक गौड़, नंदलाल धाकड़, केदार मीणा, गोपाल पराशर, सुनील जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!