BHILWARA

बिजौलिया में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-कंप्रेशर व 2 जेसीबी जब्त , 11.38 लाख का जुर्माना मोतीपुरा की चारागाह भूमि पर सेंड स्टोन की कटाई


Bijoliya । मोतीपुरा क्षेत्र की चारागाह (सरकारी) भूमि पर सेंड स्टोन के अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त 3 ट्रैक्टर-कंप्रेशर और 2 जेसीबी मशीनें जब्त कर थाने खड़ी करवाईं। कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अवैध खननकर्ता फरार हो गए,

जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।खनिज विभाग के फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि बिजौलिया के मोतीपुरा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से सेंड स्टोन की कटाई की जा रही है। निरीक्षण में मौके पर कई टन कटा हुआ सेंड स्टोन मिला। सूचना की पुष्टि होते ही त्वरित कार्रवाई कर मशीनरी जब्त की गई

और वाहनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया।प्रकरण में अवैध खननकर्ता हरि शंकर पिता जीतमल रेगर), निवासी सदा राम जी का खेड़ा तथा अब्दुल सत्तार, निवासी कोटा के खिलाफ ₹11 लाख 38 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

साथ ही मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है । खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी व चारागाह भूमि पर अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त निगरानी व कार्रवाई जारी रहेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!