BHILWARA

गाय को बचाने के प्रयास में हादसा: एम्बुलेंस ने कार को मारी टक्कर

गुरला के रणजीत सागर तालाब के पास हाईवे पर हुआ हादसा

गुरला। नेशनल हाईवे 758 पर स्थित गुरला के रणजीत सागर तालाब के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी एक गाय को बचाने के प्रयास में सामने चल रही कार ने ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से आ रही तेज़ रफ्तार एम्बुलेंस ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर कारोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि हाईवे पर बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!