सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वाधान में व जवाहर फाउंडेशन, भीलवाड़ा के सहयोग से ‘‘प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो’’ अभियान के तहत सवाईपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीनियर कक्षाओं के छात्र व छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया । वहीं उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को कपड़े के बैग भी वितरण किए गए । प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की कक्षाओं के लिए दरिया भी भेंट की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक थे । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने की । प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की प्लास्टिक को छोड़ना पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कचरे और प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत है, जिससे दीर्घकालिक बीमारियां हो सकती है । प्लास्टिक से बचने के लिए कपड़े के बैग इस्तेमाल करने चाहिए जो कि दोबारा धो कर भी वापस काम ले सकते हैं ।
इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त उत्पादों को नही खरीद दे और अपने आसपास प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाएं । माली ने नारा देते हुए कहा कि ‘‘प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो’’ उन्होंने यह भी कहा की अब समय है स्थाई विकल्प बनाने का एक छोटी आदत से बड़ा परिवर्तन शुरू हो सकता है । यही हमारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य है इसलिए आप सभी से मैं आग्रह करता हूं कि आइये आज से ही कहें प्लास्टिक को ना प्रकृति को हां । विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ.प्रतिष्ठा ठाकुर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित सभी को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया और छात्र-छात्राओं से कहा कि आप अपने परिवार व आसपास के सभी दोस्तों को भी प्लास्टिक से छोड़ने के लिए प्रेरित करें । जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि यूनेस्को द्वारा ‘‘प्लास्टिक छोड़ो आंदोलन’’ लगातार चलाया जा रहा व शहर के साथ ही जिले में अलग-अलग क्षेत्र में बड़े स्तर पर कपड़े के बैग वितरण किए गये ।

इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, राजेश जीनगर सहित कई सैकड़ों छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे । इस अवसर पर कोटड़ी ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य की आयोजित कार्यशाला में आए सभी प्रधानाचार्य को भी कपड़े के बैग व्यक्तित्व किए गए ।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता शारदा सुखपाल, दीपिका वैष्णव, सुनीता साहू सहित समस्त स्टाफ मौजूद था एवं कार्यक्रम का मंच संचालन सत्य प्रकाश भारद्वाज ने किया ।।














