सात माह के संघर्ष के बाद ममता जाट को मिला प्रशासक पद,ग्रामीणों में खुशी की लहर

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
पडेर,जहाजपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पडेर की निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक ममता मुकेश जाट ने 7 माह बाद मंगलवार को वार्ड पंच एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पूण प्रशासक पद ग्रहण किया।आपको बता दे की पंचायती राज विभाग ने निवर्तमान सरपंच ममता जाट को भ्रष्टाचार के आरोपो के चलते निलंबित किया था।उसके बाद जोधपुर न्यायालय ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए।ममता जाट के पक्ष में स्टे दिया था।

जिसकी पालन में पंचायती राज विभाग जयपुर,जिला परिषद भीलवाड़ा के आदेश पर पंचायत समिति जहाजपुर द्वारा ममता जाट को प्रशासक पद पर कार्य भार ग्रहण का आदेश कीया गया।उसके बाद पंचायत समिति कर्मचारी द्वारा 1:15 बजे ममता जाट को पदभार ग्रहण करवाया गया।इस दौरान ममता जाट के पद ग्रहण करने के साथ ही ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा।

लोगों ने बताया जाट के पद ग्रहण करने से विश्वास और उम्मीद की किरण जगी है।इस दौरान बडे बुजुर्ग,महिला,पुरुष,युवा कार्यकर्ता,वार्ड पंच सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।



ममता जाट,प्रशासक पंडेर
मैंने क्षेत्र वासियों की पूरी मेहनत,लगन और सच्चाई के साथ सेवा की है,और इसी के फलस्वरुप ग्राम वासियों के सहयोग एवं माननीय न्यायालय द्वारा मुझे फिर जनता की सेवा करने का अवसर मिला,मै माननीय न्यायालय एवं क्षेत्र की जनता का धन्यवाद,आभार प्रकट करती हूं।