महावीर वैष्णव महुआ
महुआ कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को भामाशाह परिवार की ओर से स्कूल में बैग वितरण किए गए। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नाथू लाल मीण, मुकेश कुमार खटीक कैलाश मीणा गुणमाला जैन अनुराधा स्वर्णकार अनीता वैष्णव विष्णु वैष्णव शारीरिक शिक्षक मोनू कंजर भामाशाह सुरेश तिवारी के पुत्र शुभम तिवारी के जन्मदिन पर विद्यालय में अध्ययनरत जरूरतमंद गरीब परिवारों के बालक-बालिकाओं को स्कूल बैग वितरण किए।


बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने विद्यालय के करीब 75 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण किये नये बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी इस पहल को ग्रामीण लोगों ने सराहना की।

