बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने,विधायक मीणा के साथ विधि मंत्री ;पटेल से की मुलाकात

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान के सानिध्य में प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर पहुंच कर।विधायक गोपीचंद मीणा के साथ विधि मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात की। इस दौरान जहाजपुर में स्थाई Adj कोर्ट खोलने की मांग रखी।

इस पर मंत्री ने इसी वर्ष स्थाई कोर्ट खोलने का आश्वासन दिया वही विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा मैं सतत रूप से इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रयास करूंगा।जहाजपुर मै स्थाई ADJ कोर्ट खुलने से फरियादियों को राहत मिलेगी।