BHILWARA

भाजपा नेता शर्मा का जन्मदिन मनाया, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

बिजौलिया । भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच प्रकाश चंद्र शर्मा का जन्मदिन मंगलवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बिजौलिया व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए। माल खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा इकाई अध्यक्ष दुर्गेश दरोगा, प्रकाश बैरागी, मदन खाती, रामनाथ योगी, रामस्वरूप दरोगा, किशन दरोगा, शंभूलाल गुर्जर, सीताकुंड विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश झवर, मनोज बैरागी में स्वागत सम्मान किया ।

वहीं बिजौलिया में भाजपा सनातन संस्कृति के अनुसार श्रीफल भेंट कर व मुँह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा , पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा , महामंत्री मुकेश धनोप्या , उपाध्यक्ष शांतिलाल जोशी, पूर्व नगरपालिका प्रतिनिधि शिवचंद्र चंद्रवाल , किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील जोशी, कोषाध्यक्ष शंकर बंजारा, वेद प्रकाश तिवाड़ी, अमरसिंह रावत, अमित जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!