अवैध बजरी परिवहन करता ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए, एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया ।  थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़लियास चौधरियास रोड़ पर बीती रात अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । इस कार्रवाई में एएसआई जेठमल, कांस्टेबल अशोक महिया व विनोद गढ़वाल शामिल थे ।।