महुआ कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया।कस्बे में सुहागिन महिलाए सुबह से ही नए पारंपरिक वस्त्र पहन कर,सोलह श्रृंगार कर,सजधज कर महिलाए एकत्रित हो कर मलंग गीत गाते हुए पीपल के वृक्ष के स्थान के पास पहुंची जहां दशा माता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई।


महिलाओं ने कच्चे सूत का तार से बेल बनाकर उसमें दस गांठे लगाकर,पीपल के वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर दस परिक्रमा कर,विधि विधान से दशा माता की पूजा कर, महिलाओं ने सामूहिक रूप से दशा माता की कहानी सुनी और सुनाई ।महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि और सुख शांति की कामना की और संतान की लम्बी उम्र की कामना करते हुए पीपल वृक्ष की पूजा की।पूजा के दौरान कस्बे में भक्तिभाव का माहौल बना रहा।

