*नाले के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस जुटी जांच में*
* पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा // शहर के आदर्श नगर एरिया में नाले के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इधर से गुजर है कुछ लोगों ने जब युवक का शव नाले के पास देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इधर युवक का शव मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया ओर जांच भी शुरू की।

मामला भीमगंज थाना क्षेत्र का है, यहां आदर्श नगर में बदलेश्वर महादेव मंदिर के पास नाले के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनीफैल गई, इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब नाले के पास युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की पहचान ईश्वर मोची ( 27 ) के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि मृतक पिछले एक साल से अपनी मां के साथ पास में ही किराए के मकान में रहता था ओर मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक की मां को बुलवाकर जानकारी जुटाई है। युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चला सकेगा।
