जहाजपुर प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न,कार्यकर्ता हमारे संगठन की
जान,विधायक मीणा
भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत विधानसभा के नगर मंडल में 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ,प्रशिक्षण शिविर जहाजपुर विधायक जन संवाद केंद्र पर आयोजित किया गया सोशल मीडिया प्रभारी अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया,शिविर का शुभारंभ प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता रोशन मेघवंशी व st मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक गोपीचंद मीणा,सांसद प्रतिनिधि घनश्याम नागोरी,विधानसभा संयोजक भेरूलाल टाक,नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र खटीक आदि ने भारत माता की प्रतिमा व दीनदयाल जी उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र के समक्ष तिलक वंदना पुष्प माला व दीप प्रज्वलन करके किया,विधायक गोपीचंद मीणा ने इस दौरान कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हमारे संगठन की जान है उनके बिना किसी भी मुकाम तक पहुंचना असंभव है,इसलिए कार्यकर्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान के साथ-साथ उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है,हमें कांग्रेसियों के ढोंग पाखंड व गुमराह करने वाली अराजक राजनीति से सावधान होकर आगे बढ़ाना है,प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया,इस दौरान चेयरमैन नरेश मीणा पूर्व अध्यक्ष गेगाराम मीणा नगर महामंत्री कमल गौड़ दानमल जैन पूर्व कृषि प्रसार अधिकारी ललित पारीकनगर उपाध्यक्ष परमिंदर सुवालका सोशल मीडिया प्रभारी अनिल जोशी कैलाश टेपण पंकज गुरु पार्षद राम प्रसाद रेगर पार्षद दीपक मीणा पार्षद सत्यनारायण मीणा पार्षद कालू खटीकगुमान सिंह मीणा पवन वैष्णव अमित गुर्जर अनिल टेपण प्रवीण खींची लोकेश रेगर ओमप्रकाश कांटिया घीसू लाल जोशी शंकर नागौरी प्रवीण खटीक जगदीश पंचोली दिनेश भुआलिया आदि मौजूद रहे।
