सवाईपुर विद्यालय में मेघा पीटीएम में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

BHILWARA
Spread the love

सवाईपुर विद्यालय में मेघा पीटीएम में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार दसवीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया, जिसका परिणाम शत-प्रतिशत रहा । विद्यालय में आयोजित हुई मेघा पीटीएम में सम्मिलित किया गया । प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया दसवीं बोर्ड सहित अन्य कक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा । कक्षा 11वीं ए में मनभर सुधार ने 86.30, अपूर्वा बैरागी ने 78.10 व साजिद हुसैन मंसूरी ने 77.10 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । 11वीं भी में प्रियांशी शर्मा ने 92.10, कोमल जाट 83.60 व अमन जाट ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । 11वीं सी में दीपक जाट ने 84.80, विकास‌ जाट ने 77.07 व  उपासना श्रोत्रिय ने 76.10 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । बोर्ड 10 वीं ए में मैना जाट ने 85.33, रोहिन श्रोत्रिय ने 84.50 व आयुष श्रोत्रिय ने 77.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । 10 वीं बी में दीपिका कंवर ने 86.50, राधा जाट ने 74.83 व हिमांशु बैरवा ने 73.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । कक्षा 9वी ए में अंजलि सुथार ने 90.08, चेतन सिंह राठौड़ ने 82.17 व क्रिंजल श्रोत्रिय ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । 9 वीं बी में कोमल जाट 70.33, समोक जाट 63.75 व वर्षा कंवर‌ पुरावत 63.58 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । कक्षा छठी में देवकिशन जाट ने 91.16, ममता जाट ने 85.25 व खुशी जाट ने 83.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । कक्षा 7वीं में आयुष वैष्णव ने 82.67, किशन लाल प्रजापत 82.50 व मधुसूदन जाट और लक्की माली ने 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । इन सभी विद्यार्थियों को प्रशासक किशन लाल जाट, समाजसेवी शांतिलाल आचार्य, श्याम सुंदर श्रोत्रिय व रामकुमार जाट ने दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया ।।