नवरात्र पर गायत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना, भक्तों ने दी आहुतियां

BHILWARA
Spread the love

नवरात्र पर गायत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना, भक्तों ने दी आहुतियां

काछोला, 20 मार्च। कस्बे के बस स्टैंड  स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और परिक्रमा लगाकर मां गायत्री की आराधना की।
इस दौरान यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। मंदिर परिसर में मां गायत्री का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं हवन और आरती में भी भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फोटो कैप्शन: काछोला में नवरात्र पर्