विधायक मीणा के प्रयासों से छोटे गांवो को भी मिल रही,विकास की
सौगातें
भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,क्षेत्र के शकरपुरा,जामोली गांव में 20 लाख से निर्मित सार्वजनिक उद्यान एवं चार दिवारी के लिए,विधायक गोपीचंद मीणा ने डीएमएफटी फंड से वित्तीय स्वीकृति करवाते हुए आज शिलान्यास किया गया,इसके साथ ही विधायक मीणा द्वारा भरणी ग्राम पंचायत के ओड़िया खेड़ा में माडा योजना के तहत 20 लाख रुपए की सिंचाई पाइपलाइन स्वीकृत करवाते हुए उद्घाटन किया,भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार धाकड़ ने बताया भरनी ग्राम पंचायत के सरसिया गांव में नई पंचायत बनने पर पंचायत भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया,इसके साथ ही सरसिसा गांव में 5 लाख से विश्रांति गृह का उद्घाटन किया गया,विधायक मीणा ने कहा सभी ग्राम पंचायतो के लिए विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी,इसके साथ ही रा उ मा वि भरणी कला मै एक करोड़ 30 लाख रुपए से नव निर्मित विद्यालय भवन,खेल मैदान,पेयजल टंकी,टैंक व मंच का लोकार्पण तथा सीसी रोड़ (लागत 50 लाख) के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा शामिल हुए,इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर 18 लाख के निर्माण कार्य की घोषणा की,जिसमें प्रार्थना सभा घर (डॉम) व पेयजल हेतु बोरिंग का कार्य किया जायेगा।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद,ज्ञानचंद कंजर,विश्वजीत सिंह राणावत,राजकुमार धाकड़,सुरेंदर मीणा,पीलू धाकड़, सावरा धाकड़,मुकेश धाकड़,प्रभु लाल धाकड़,भागचंद सनादय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
