रायला पुलिस की लगातार चौथी कार्रवाई, 50 किलो 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
भीलवाड़ा।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रायला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य (RPS) एवं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी मुलचंद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 50 किलो 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि 26 मार्च 2026 को थाना रायला पुलिस द्वारा भीलवाड़ा-गुलाबपुरा मार्ग पर नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई।
कार में दो व्यक्ति सवार मिले, जिनसे पूछताछ में उन्होंने अपने नाम
• देवाराम पुत्र बुद्वाराम जाट (22 वर्ष), निवासी बिंचावा, थाना खुनखुना, जिला डिडवाना-कुचामन
• प्रीतमपुरी पुत्र ओमपुरी गोस्वामी (26 वर्ष), निवासी भंडारी, थाना खुनखुना, जिला डिडवाना-कुचामन बताए।
तलाशी के दौरान कार की सीटों के पीछे एक सफेद बोरे एवं डिग्गी में काले प्लास्टिक के कट्टे में भरा हुआ डोडा पोस्त मिला, जिसका कुल वजन 50 किलो 350 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया।
इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आयुष श्रोत्रिया (IPS प्रशिक्षु), थानाधिकारी मांडल को सौंपी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
