खेड़ा बड़ माताजी मंदिर निर्माण का हुआ भव्य शिलान्यास
शक्करगढ़ क्षेत्र के ग्राम बाकरा स्थित खेड़ा बड़ माताजी मंदिर में गुरुवार को मंदिर निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक माहौल और श्रद्धा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दलपुरा देवनारायण मंदिर के पुजारी रामगोपाल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, किशनगढ़ सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल मीणा, कवि राजकुमार बादल, जीएसएस अध्यक्ष रामकुवार मीणा, सत्यनारायण सेन, शंभू लाल वर्मा, एवं रामनाथ दरोगा (दलपुरा) सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस दौरान पंडित सत्यनारायण शर्मा एवं गोविंद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर की नींव रखवाई गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला मंदिर निर्माण में हिसाब को लेकर भेरू सिंह राजपूत भीमपुरा ओर प्रकाश सालवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया
मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि यह निर्माण कार्य जनसहयोग से प्रारंभ किया गया है, जिसमें बारह खेड़ा क्षेत्र के लोगों का विशेष सहयोग मिल रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की
