जसवंत पारीक आकोला
आकोला कस्बे में गुरुवार को भगवान लक्ष्मी नाथ, नाहर सिंह माता व तेजाजी महाराज मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना समारोह के तहत यज्ञ हेतु ध्वज स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजिन कमेटी के सदस्यों ने बताया की इस दिन सुबह लक्ष्मीनाथ मंदिर पर ध्वज पूजन प्रातः7 बजे किया गया तत्पश्चात ध्वज का कस्बे में भ्रमण हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे यह ध्वज मुख्य मार्गो से होता हुआ दोपहर सवा 12 बजे महायज्ञ स्थल पूजा अर्चना के साथ
स्थापित किया गया । सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ 30 अप्रैल से लेकर 8 मई तक आयोजित होगा। इसकी सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान विनोद असावा, जमना लाल जोशी, जगदीश बांगड़, प्रकाश पाराशर, लादू तिवाड़ी, गंगाधर पारीक, भानु प्रताप, धर्मेंद्र जोशी, सत्यप्रकाश कोटावट,प्रभु तेली, ब्रह्मा लाल मीणा,किशन सेन, राजू सुथार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
