हनुमान जयंती पर होंगे विशेष आयोजन।
छप्पन भोग धराया जाएगा हनुमान जी ।
जसवंत पारीक आकोला
आकोला स्थित हनुमान मंदिर पर 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव जोशी मौहल्ला बालाजी मंदिर पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव पर श्री राम सेवा समिति द्वारा मंदिर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।समारोह के तहत 1 अप्रैल 2026 बुधवार को प्रात:8.15 बजे मंदिर में अखंड रामायण पाठ स्थापना की जाएगी , 2अप्रैल 2016 गुरुवार को प्रात:6.15 बजे भगवान हनुमानजी का अभिषेक किया जाएगा इसके बाद प्रातः 8.15 बजे हवन होगा और भगवान को विशेष चोला धारण करवाया जाएगा और छप्पन भोग का भोग लगाया जाएगा दोपहर 12.15 बजे छप्पन भोग के दर्शन होंगे इसके बाद महाआरती होगी और पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हे।
