गुलाबपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव की नहीं हो पाई पहचान

BHILWARA
Spread the love

*पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा // गुलाबपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर पहचान के प्रयास शुरु किये, लेकिन अब तक मृतक के परिजनों का पता नहीं चल पाया है।

जीआरपी चौकी प्रभारी खलील अहमद ने बताया कि मंगलवार 24 मार्च को गुलाबपुरा रेलवे स्टेशन के किलोमीटर संख्या 67/ 19.20 के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी खलील अहमद मय टीम मौके पर पहुँचे। घटनास्थल का जायजा लेने पर पाया गया कि मृतक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसके सिर और शरीर पर गहरे घाव हो गए थे और दोनों पैर टूट चुके थे।

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। रंग सांवला और कद लगभग 5 फीट है। उसने सलेटी रंग की पेंट और सफेद धारीदार शर्ट पहन रखी थी। शरीर दुबला. पतला है और सिर के बालए दाढ़ी व मूंछें बढ़ी हुई हैं।


*शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम*

चौकी प्रभारी का कहना है कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान नहीं होने पर शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार करवाया जायेगा। फिल्हाल पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।