भीलवाड़ा।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्करगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 19 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया।
पुलिस ने कार्रवाई थानाधिकारी पुरणमल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई ।
थानाधिकारी पुरणमल ने बताया कि 25 मार्च को पुलिस टीम गश्त के दौरान लाल का खेड़ा टोल के पास एनएच-148डी पर पहुंची। इस दौरान एक हरे-पीले रंग का ऑटो संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर चालक भागने लगा, जिस पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
जांच करने पर ऑटो में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र वैष्णव (31) निवासी मोहनपुरा, थाना शक्करगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
